नित नयी बुलंदियों को छुए टीम इंडिया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Feb 2015 6:21 AM (IST)
विज्ञापन

इस देश का बच्चा-बच्चा क्रिकेट से परिचित है. लोगों की दीवानगी देख कभी-कभी ऐसा लगता है कि इस खेल का जन्म भारत में ही हुआ था. भारत का राष्ट्रीय खेल हॉकी है, लेकिन लोगों की दीवानगी क्रिकेट के प्रति अधिक है. वर्ल्ड कप में ही नहीं, अन्य श्रृंखलाओं में भी जिस दिन भारत का मैच […]
विज्ञापन
इस देश का बच्चा-बच्चा क्रिकेट से परिचित है. लोगों की दीवानगी देख कभी-कभी ऐसा लगता है कि इस खेल का जन्म भारत में ही हुआ था. भारत का राष्ट्रीय खेल हॉकी है, लेकिन लोगों की दीवानगी क्रिकेट के प्रति अधिक है. वर्ल्ड कप में ही नहीं, अन्य श्रृंखलाओं में भी जिस दिन भारत का मैच होता है, लोग भूख-प्यास भूल कर टीवी के आगे बैठ जाते हैं.
जिसके पास ये सुविधा नहीं है, वह मोबाइल अथवा रेडियो से चिपक जाता है. लोगों की दीवानगी को देखते हुए भारत के क्रिकेटर भी उन्हें खुश रखने की भरपूर प्रयास करते हैं. अभी वर्ल्ड कप के दौरान टीम इंडिया ने जिस तरह दो जीत हासिल की हैं, वह अविस्मरणीय है. इस टूर्नामेंट से पहले ऐसा लग रहा था कि वर्ल्ड कप में भारत टिक नहीं पायेगा, लेकिन अब उम्मीद जगी है. हम यही कहेंगे कि भारत की टीम नित नयी बुलंदियों को छुए.
अनिकेत सौरव, हंसडीहा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




