Muzaffarpur: जिले में खुलेगा एक और केंद्रीय विद्यालय, शुरू हुई प्रक्रिया
मुजफ्फरपुर डीएम सुब्रत कुमार सेन टीम के साथ निरीक्षण करते हुए
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के एक प्रखंड में केंद्रीय विद्यालय खोलने की तैयारी शुरू दी गयी है. इसको लेकर 5 एकड़ जमीन चिन्हित कर ली गयी है. गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चों को अब अपने जिले में ही बेहतर शिक्षा का मौका मिलने वाला है. जानिए पूरी खबर…
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है. जिले के मुसहरी पंचायत में अब केंद्रीय विद्यालय खोलने की तैयारी शुरू हो गई है. डीएम सुब्रत कुमार सेन की पहल पर करीब 5 एकड़ जमीन चिन्हित कर प्रस्ताव आगे भेज दिया गया है. इस फैसले को जिले के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है.
आपके शहर में
मौके पर खुद पहुंचे डीएम
डीएम खुद अधिकारियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जमीन का जायजा लिया. निरीक्षण में पाया गया कि जगह न सिर्फ पर्याप्त है, बल्कि आने-जाने के लिहाज से भी काफी सही लोकेशन पर है. यह जगह जिला मुख्यालय के करीब और मुख्य सड़क से जुड़ी हुई है, जिससे बच्चों और अभिभावकों को काफी सहूलियत मिलेगी.
डीएम ने दिये प्रक्रिया तेज करने के निर्देश
निरीक्षण के बाद डीएम ने प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए हैं. अब पशुपालन विभाग से एनओसी लिया जाएगा और उसके बाद जमीन शिक्षा विभाग को सौंप दी जाएगी. इसके बाद केंद्रीय विद्यालय के निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी. खास बात ये है कि यह इलाका नगर निगम क्षेत्र में शामिल होने वाला है, जिससे यहां शहरी सुविधाएं भी मिलेंगी.
55 करोड़ की लागत से बन रहे आवासीय स्कूल
इस स्कूल में कक्षा 1 से 12वीं तक पढ़ाई होगी, जिससे इलाके के बच्चों को अपने ही शहर में अच्छी और क्वालिटी एजुकेशन मिल सकेगी. खासकर गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को इससे बड़ा फायदा होगा. इसके अलावा जिले में और भी कई शैक्षणिक प्रोजेक्ट तेजी से चल रहे हैं. करीब 55 करोड़ की लागत से 720 सीटों वाले डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय स्कूल अलग-अलग प्रखंडों में बनाए जा रहे हैं. वहीं, लड़कियों के लिए भी अलग से हॉस्टल और स्कूल तैयार किए जा रहे हैं, जिससे शिक्षा का दायरा और मजबूत होगा.
यह भी पढे़ं: विदेशों में बेचा जा रहा था आपका पर्सनल डेटा, पुलिस ने 4 को दबोचा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए