योग्य लोग आयें राजनीति में

Published at :21 Feb 2015 12:35 AM (IST)
विज्ञापन
योग्य लोग आयें राजनीति में

सत्ता की बाजीगरी एवं दावं-पेच से झारखंड की राजनीति अभिशप्त है. यहां विकास की बयार बहने से पहले ही सियासतदानों को अपनी कुर्सी की चिंता सता रही है. वे सब कुछ पांच साल तक के लिए पक्का कर लेना चाहते हैं. मौजूदा राजनीतिक हालात इस बात के साफ संकेत देते हैं कि सता के बाजीगरों […]

विज्ञापन

सत्ता की बाजीगरी एवं दावं-पेच से झारखंड की राजनीति अभिशप्त है. यहां विकास की बयार बहने से पहले ही सियासतदानों को अपनी कुर्सी की चिंता सता रही है. वे सब कुछ पांच साल तक के लिए पक्का कर लेना चाहते हैं. मौजूदा राजनीतिक हालात इस बात के साफ संकेत देते हैं कि सता के बाजीगरों की मंशा क्या है. काश! राजनीति के इस महान यज्ञ में देश, राज्य एवं समाज को समर्पित कुछ राजनेता मिल पाते, जिससे आम लोगों का मनोबल एवं विश्वास बढ़ पाता.

इस देश के तमाम उच्च शिक्षित नौजवानों एवं उनके अभिभावकों से उम्मीद की जानी चाहिए कि वे कम से कम अपने एक बच्चे की सक्रिय राजनीतिक भागीदारी तय करें. कहा जाता है कि राजनीति में भाग न लेने का सबसे बड़ा दंड यह है कि अयोग्य लोग शासन करने लगते हैं. नालायकों से बचने के लिए योग्य लोग जरूरी हैं.

राजेश वसुधा, ई-मेल से

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola