आरक्षण नीति में समयानुसार सुधार हो

Published at :11 Feb 2015 5:17 AM (IST)
विज्ञापन
आरक्षण नीति में समयानुसार सुधार हो

देश में जिस उद्देश्य की पूर्ति के लिए आरक्षण की नीति बनायी गयी थी, आज हमारे देश के नेता और शासक उससे भटक गये हैं. आरंभ में इसे देश से गरीबी दूर करने का हथियार बनाया गया था. समाज के वैसे दबे-कुचले लोगों को आरक्षण देने की बात कही गयी थी, जो निर्धन थे. समय […]

विज्ञापन
देश में जिस उद्देश्य की पूर्ति के लिए आरक्षण की नीति बनायी गयी थी, आज हमारे देश के नेता और शासक उससे भटक गये हैं. आरंभ में इसे देश से गरीबी दूर करने का हथियार बनाया गया था. समाज के वैसे दबे-कुचले लोगों को आरक्षण देने की बात कही गयी थी, जो निर्धन थे.
समय बदलने के साथ देश के नेताओं ने इसे वोट बैंक बटोरने और चुनाव जीतने का हथियार बना लिया और समय के साथ इसके स्वरूप में बदलाव होने के बजाय इसका संशोधन कर इसे पिछड़ी, अनुसूचित और अनुसूचित जनजाति आधारित बना दिया गया.
आज जहां कहीं भी देश में आरक्षण की बात की जाती है, वहां आर्थिक विपन्नता का नामोनिशान नहीं होता, बल्कि यह जातिवादी हवा को बढ़ावा देने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. आज जरूरत इसमें आर्थिक आधार पर बदलाव करने की है.
अर्जुन महतो, बुंडू
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola