मेट्रो रेल में जमीन का हो सदुपयोग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Jan 2015 5:51 AM (IST)
विज्ञापन

मैं आपके अखबार प्रभात खबर की मदद से कोलकाता के प्रशासन और मेट्रो रेल अधिकारियों का ध्यान रेल पटरियों के नीचेवाली जगह के सही इस्तेमाल की तरफ दिलाना चाहती हूं. अगर इस जगह पर दोमंजिला निर्माण करवा कर भूतल पर पार्किग बनवायी जाये. और प्रथम तल पर छोटी-छोटी दुकानों का निर्माण कर उन्हें फुटपाथ के […]
विज्ञापन
मैं आपके अखबार प्रभात खबर की मदद से कोलकाता के प्रशासन और मेट्रो रेल अधिकारियों का ध्यान रेल पटरियों के नीचेवाली जगह के सही इस्तेमाल की तरफ दिलाना चाहती हूं.
अगर इस जगह पर दोमंजिला निर्माण करवा कर भूतल पर पार्किग बनवायी जाये. और प्रथम तल पर छोटी-छोटी दुकानों का निर्माण कर उन्हें फुटपाथ के दुकानदारों को मासिक किस्तों पर दिया जाये. तो इससे फुटपाथ के दुकानदारों को अपने काम में स्थिरता व निश्चितंता मिलेगी.
वे बिना किसी चिंता के काम कर पायेंगे, जिससे समाज में खुशहाली व समृद्धि आयेगी. दूसरी तरफ लोगों की आवाजाही का रास्ता भी सुगम हो जायेगा. इससे पैदल यात्रियों का बरबाद होनेवाला समय बचेगा और शहर की महत्ता भी बढ़ जायेगी. पुराना शहर होने के नाते कोलकाता का देश-विदेश में काफी महत्व है.
भारती रोहरा, कोलकाता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




