मीडिया से बनी हिंदी की वैश्विक छवि

Published at :09 Jan 2015 5:14 AM (IST)
विज्ञापन
मीडिया से बनी हिंदी की वैश्विक छवि

आज संचार माध्यमों के सहारे हिंदी का बहुमुखी विकास हो रहा है. संचार माध्यम यदि आज आदमी को पूरी दुनिया से जोड़ते हैं, तो यह भाषा के माध्यम से ही संभव है. देसी ही नहीं, विदेशी चैनलों पर भी हिंदी अपने सामथ्र्य को व्यक्त कर रही हैं. यह संचार माध्यम की जनभाषा का रूप धारण […]

विज्ञापन

आज संचार माध्यमों के सहारे हिंदी का बहुमुखी विकास हो रहा है. संचार माध्यम यदि आज आदमी को पूरी दुनिया से जोड़ते हैं, तो यह भाषा के माध्यम से ही संभव है. देसी ही नहीं, विदेशी चैनलों पर भी हिंदी अपने सामथ्र्य को व्यक्त कर रही हैं. यह संचार माध्यम की जनभाषा का रूप धारण कर अपनी व्यापकता प्रदर्शित कर रही है. पौराणिक, ऐतिहासिक, पारिवारिक, जासूसी, वैज्ञानिक और हास्य-व्यंग्य विभिन्न प्रकार के धारावाहिकों की भाषा बिल्कुल सरल और व्यावहारिक होने के कारण सहज जन-स्वीकृत हो रही है.

संचार माध्यम हिंदी को सरल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. हिंदी विज्ञापनों का आधिपत्य बढ़ता जा रहा है. भारत में सबसे बड़ा उपभोक्ता वर्ग मध्यम और कमजोर तबके का है, जिसकी भाषा हिंदी है. रेडियो का भी हिंदी के प्रचार-प्रसार में योगदान रहा, लेकिन टेलीविजन के मुकाबले कुछ कम रहा. फिल्मों से हिंदी को विश्वस्तरीय पहचान मिली है. हिंदी भाषा ऑस्कर तक पहुंची. मोबाइल और कंप्यूटर में भी हिंदी विकल्प भी इस भाषा को समृद्ध और पुष्ट बना रही है.

इसी प्रकार वेबसाइट और इंटरनेट की सुविधा ने ई-संस्करण तथा पूर्णत: ऑनलाइन पत्र-पत्रिकाएं उपलब्ध कराके हिंदी को विस्तारशील बना दिया है. आज संचार माध्यम के चलते ही विश्व के कोई कोने में बैठा इंसान हिंदी से रूबरू हो सकता है. हिंदी दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जानेवाली भाषाओं में शीर्ष पांच में शामिल है. हिंदी के इस वैश्विक विस्तारीकरण का श्रेय हिंदी का लचीलापन व भूमंडलीकरण के साथ-साथ संचार माध्यम को जाता है. हिंदी जैसे-जैसे बाजार में जमेगी, इसका और विस्तार होगा.

पूनम गुप्ता, मधुपुर

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola