जेपीएससी घोटाला चुनावी मुद्दा नहीं
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Dec 2014 1:00 AM (IST)
विज्ञापन

झारखंड में जेपीएससी में घोटला हुआ. हाइकोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट को भी हस्तक्षेप करना पड़ा. पूरे मामले की सीबीआइ जांच करायी गयी. जांच की आंच में कई बड़े अफसर भी लपेटे में आये, लेकिन सरकार की लापरवाही की वजह से उन पर किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गयी. जबकि प्रथम व द्वितीय […]
विज्ञापन
झारखंड में जेपीएससी में घोटला हुआ. हाइकोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट को भी हस्तक्षेप करना पड़ा. पूरे मामले की सीबीआइ जांच करायी गयी. जांच की आंच में कई बड़े अफसर भी लपेटे में आये, लेकिन सरकार की लापरवाही की वजह से उन पर किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गयी.
जबकि प्रथम व द्वितीय सिविल सेवा परीक्षा में कई उम्मीदवार पीटी में ही फेल थे, लेकिन उनकी उत्तरपुस्तिका में हेरफेर कर उन्हें पास कर दिया गया. मुख्य परीक्षा में एक उम्मीदवार ऐसा था, जिसने परीक्षा का फॉर्म भी नहीं भरा, लेकिन उसे परीक्षा में बैठा कर सफल घोषित कर दिया गया. उत्तर पुस्तिका में उत्तर की जगह पर गाय पर निबंध लिख कर उम्मीदवार अफसर बन गये. राज्य के मेधावी छात्रों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि चुनाव में किसी भी पार्टी ने इसे चुनावी मुद्दा नहीं बनाया.
रघुनाथ सिंह, रांची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




