किसके पास जमा करायें फॉर्म-6
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Nov 2014 6:44 AM (IST)
विज्ञापन

मैं रांची विधानसभा के बूथ नंबर 344 का मतदाता हूं. इस बूथ पर मैं अपने परिवार व पड़ोस के मतदाताओं का नाम सूची में जुड़वाना चाहता हूं. हमारे बूथ के बीएलओ को तीन-चार महीने पहले ही बरखास्त किया जा चुका है. उनके स्थान पर अभी नयी नियुक्ति नहीं हुई है. इस मसले को लेकर सदर […]
विज्ञापन
मैं रांची विधानसभा के बूथ नंबर 344 का मतदाता हूं. इस बूथ पर मैं अपने परिवार व पड़ोस के मतदाताओं का नाम सूची में जुड़वाना चाहता हूं. हमारे बूथ के बीएलओ को तीन-चार महीने पहले ही बरखास्त किया जा चुका है. उनके स्थान पर अभी नयी नियुक्ति नहीं हुई है.
इस मसले को लेकर सदर अनुमंडलाधिकारी से मुलाकात करने पर उनकी ओर से जल्द ही नये बीएलओ की नियुक्ति का आश्वासन दिया गया, लेकिन अभी तक नियुक्ति नहीं की गयी है. इतना ही नहीं, इस क्षेत्र के फैसिलिटेटर आरके पाठक का मोबाइल नंबर अनुमंडल कार्यालय में लिखा तो जरूर है, लेकिन उस नंबर पर कॉल करने से फोन बंद बताता है. कभी घंटी जाती है, तो पाठक जी बात ही नहीं करते. चुनाव आयोग के निर्देशानुसार हम लोगों ने फॉर्म 6 भर लिया है, पर जमा कहां करायें, इसका पता नहीं चल पा रहा है.
राजेंद्र प्रसाद अंबष्ट, रांची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




