तो फिर सरकार का क्या काम!

Published at :09 Aug 2014 5:55 AM (IST)
विज्ञापन
तो फिर सरकार का क्या काम!

अखबार में खबर पढ़ी कि ‘योजना व विकास विभाग कैबिनेट से लेगा मंजूरी, पीपीपी मोड के लिए बनेगी समिति’. इस खबर से यह प्रश्न उठता है कि अगर सबकुछ पीपीपी मोड में ही होना है, तो सरकार की क्या आवश्यकता है? सरकार और उनके अधिकारी अगर इतने अक्षम हैं, तो उन्हें मोटी तनख्वाह और सुविधाएं […]

विज्ञापन

अखबार में खबर पढ़ी कि ‘योजना व विकास विभाग कैबिनेट से लेगा मंजूरी, पीपीपी मोड के लिए बनेगी समिति’. इस खबर से यह प्रश्न उठता है कि अगर सबकुछ पीपीपी मोड में ही होना है, तो सरकार की क्या आवश्यकता है?

सरकार और उनके अधिकारी अगर इतने अक्षम हैं, तो उन्हें मोटी तनख्वाह और सुविधाएं क्यों दी जाती है? प्रश्न यह भी है कि क्या झारखंड सरकार उन 90 प्रतिशत गरीबों को स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षित आवास, जैसी जीवन की मूलभूत सुविधाएं पीपीपी मोड में उपलब्ध करायेगी? या ये सुविधाएं उन लोगों के लिए होंगी, जिन्हें सरकार या कंपनी से मेडिकल बिल का भुगतान होता है? अगर सरकार की सोच यही है, तो फिर आवाम के लिए इस निजीकरण का कोई मतलब नहीं है. तब फिर इसे निजी हाथों में सौंपने का कोई औचित्य नहीं दिखता.

डॉ वीएन शर्मा, ई-मेल से

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola