कब मिलेगी हजार रुपये की पेंशन?

Published at :09 Aug 2014 5:54 AM (IST)
विज्ञापन
कब मिलेगी हजार रुपये की पेंशन?

मनमोहन सरकार ने भविष्य निधि पेंशन योजना के अंतर्गत न्यूनतम पेंशन वालों को, जैसे दो सौ, सवा सौ, तीन सौ पानेवालों को एक अच्छा तोहफा दिया था कि सबको अप्रैल 2014 से प्रतिमाह एक हजार रु पये पेंशन मिलेगी. इससे उन लोगों को बड़ी खुशी हुई, जो बुढ़ापे के दर पर खुद को मायूस पा […]

विज्ञापन

मनमोहन सरकार ने भविष्य निधि पेंशन योजना के अंतर्गत न्यूनतम पेंशन वालों को, जैसे दो सौ, सवा सौ, तीन सौ पानेवालों को एक अच्छा तोहफा दिया था कि सबको अप्रैल 2014 से प्रतिमाह एक हजार रु पये पेंशन मिलेगी. इससे उन लोगों को बड़ी खुशी हुई, जो बुढ़ापे के दर पर खुद को मायूस पा रहे थे.

हालांकि, जानलेवा महंगाई के इस समय में एक हजार रु पये कम है. फिर भी यह दो सौ या ढाई सौ रु पये से तो बहुत ठीक ही है. प्रतीक्षारत पेंशनभोगियों ने अप्रैल, मई और जून में जो पासबुक एंट्री करायी, उनमें वही पेंशन प्रिंट हुई, जितनी उन्हें पहले मिल रही थी.

बड़े दुख की बात है कि सरकार की ओर से पास की गयी पेंशन को अब तक लागू नहीं किया गया, इससे काफी निराशा हो रही है. क्या सरकार की ओर से यह हवाबाजी की गयी थी या सचमुच एक हजार रुपये पेंशन लागू की गयी थी?

हरिलाल पांडे, कांके, रांची

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola