रेलवे का बढ़ा किराया वसूलना अनुचित

Published at :08 Aug 2014 5:28 AM (IST)
विज्ञापन
रेलवे का बढ़ा किराया वसूलना अनुचित

अभी कुछ दिनों पहले मेरा पूर्व निर्धारित कार्यक्र म के अनुसार नयी दिल्ली जाना हुआ. यात्रा के लिए जाने और वापसी दोनों तरफ के आरक्षित टिकट को हमने रेल का किराया बढ़ने के पूर्व ही आइआरसीटीसी की वेबसाइट से प्राप्त किया था. यात्रा के दौरान टिकट परीक्षक ने बढ़े हुए किराये की राशि की पर्ची […]

विज्ञापन

अभी कुछ दिनों पहले मेरा पूर्व निर्धारित कार्यक्र म के अनुसार नयी दिल्ली जाना हुआ. यात्रा के लिए जाने और वापसी दोनों तरफ के आरक्षित टिकट को हमने रेल का किराया बढ़ने के पूर्व ही आइआरसीटीसी की वेबसाइट से प्राप्त किया था.

यात्रा के दौरान टिकट परीक्षक ने बढ़े हुए किराये की राशि की पर्ची मेरे हाथ में थमा दी. मेरे ये पूछने पर की अगर रेल किराया बढ़ाने की जगह किराये में कमी की जाती, तो क्या यात्रियों को घटी हुई राशि का अंतर ऐसे ही वापस भी किया जाता, इस पर टिकट परीक्षक साहब निरुत्तर थे. रेलवे की बेहतरी के लिए रेल का किराया बढ़ाने पर हमें कोई आपत्ति नहीं है, सरकार समय दर समय किराया में बढ़ोतरी करती ही है, लेकिन इस तरह पूर्व में क्रय किये गये आरक्षित टिकटों पर बढ़े हुए किराये की राशि वसूलना पूर्णतया अनुचित है.

रीतेश सहाय, रांची

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola