मनोबल गिरने नहीं दिया पीएम ने

Updated at : 10 Sep 2019 2:15 AM (IST)
विज्ञापन
मनोबल गिरने नहीं दिया पीएम ने

देर रात टीवी पर चंद्रयान-2 की गतिविधियां देख रहा था. पीएम की उपस्थिति में वैज्ञानिकों में उत्साह था. वहां उपस्थित बच्चे भी उत्साहित थे. वे बहुत कुछ सीख रहे थे. दो बार सभी ने तालियां भी बजायीं, किंतु अंतिम क्षण में माहौल ढीला पड़ गया. इसरो के उस कक्ष का तनाव मैं साफ महसूस कर […]

विज्ञापन

देर रात टीवी पर चंद्रयान-2 की गतिविधियां देख रहा था. पीएम की उपस्थिति में वैज्ञानिकों में उत्साह था. वहां उपस्थित बच्चे भी उत्साहित थे. वे बहुत कुछ सीख रहे थे. दो बार सभी ने तालियां भी बजायीं, किंतु अंतिम क्षण में माहौल ढीला पड़ गया.

इसरो के उस कक्ष का तनाव मैं साफ महसूस कर रहा था. जी भारी हो गया था, पर पीएम ने वैज्ञानिकों की हौसला अफजाई की, जो कि एक कुशल नेतृत्वकर्ता और देश के प्रमुख की खासियत के तौर पर देखा जा रहा है. पीएम के इस कदम से वहां उपस्थित लोगों का आत्मबल बढ़ा.
फिर उसी सुबह इसरो प्रमुख का पीएम से गले लग कर भावुक हो जाना देश को इमोशनल कर गया. भले ही यह अभियान पूरी तरह सफल नहीं हुआ, लेकिन इसको असफल कहना भी ठीक नहीं होगा. वगैर किसी दूसरे देश की मदद से इतना हासिल करना भी हमारे देश की ऐतिहासिक उपलब्धि है.
सत्येंद्र कुमार पांडेय, अमेठिया नगर, रांची
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola