नवादा में बिजली कटौती से आम लोग परेशान

Updated at : 08 Aug 2019 8:20 AM (IST)
विज्ञापन
नवादा में बिजली कटौती से आम लोग परेशान

नवादा जिले में बिजली कटौती से आम लोग परेशान हैं. कौआकोल, रोह और पकरीवरावां प्रखंडों की भी हालत ठीक नहीं है़ ऊमस भरी गर्मी से प्रखंड के लोग काफी परेशान हैं. दिन-भर बिजली गुल रहती है और रात में भी देर से आती है. सावन का महीना भले चल रहा हो, लेकिन तापमान जून जैसा […]

विज्ञापन

नवादा जिले में बिजली कटौती से आम लोग परेशान हैं. कौआकोल, रोह और पकरीवरावां प्रखंडों की भी हालत ठीक नहीं है़ ऊमस भरी गर्मी से प्रखंड के लोग काफी परेशान हैं. दिन-भर बिजली गुल रहती है और रात में भी देर से आती है.

सावन का महीना भले चल रहा हो, लेकिन तापमान जून जैसा है़ बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को ऊमस भरी गर्मी से तो परेशानी होती ही है़ जलापूर्ति भी बंद हो जाती है़ साथ ही छात्रों की पढ़ाई भी बाधित होती है़ बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन करने पर कोई जवाब नहीं मिलता है़ उनका नंबर हमेशा व्यस्त बताता है़ यह समस्या पिछले 15 दिनों से चल रही है़ हर दूसरे दिन बिजली आपूर्ति बाधित ही रहती है. इससे दैनिक कार्य में बाधा उत्पन्न होती है.

प्रीतम राज, कौआकोल (नवादा)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola