धर्म पर महात्मा गांधी के विचार आज भी प्रासंगिक
Updated at : 09 Jul 2019 6:55 AM (IST)
विज्ञापन

आज के दौर धर्म को लेकर कई तरह के विचार सामने आ रहे हैं. ऐसी परिस्थिति में धर्म को लेकर दिये गये महात्मा गांधी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं. धर्म के नाम पर हिंसा और नफरत फैलायी जाती है. पर, गांधी ने कहा था कि धर्म सबसे प्रेम करना सिखाता है, न्याय तथा शांति […]
विज्ञापन
आज के दौर धर्म को लेकर कई तरह के विचार सामने आ रहे हैं. ऐसी परिस्थिति में धर्म को लेकर दिये गये महात्मा गांधी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं.
धर्म के नाम पर हिंसा और नफरत फैलायी जाती है. पर, गांधी ने कहा था कि धर्म सबसे प्रेम करना सिखाता है, न्याय तथा शांति की स्थापना के लिए खुद की बलिदान की प्रेरणा देता है. उनकी निगाह में धर्म निर्बल का बल तथा सबल का मार्गदर्शक है. वास्तव मे धर्म मनुष्य की पाश्विक प्रकृति को बदलने का उपक्रम है. लोगों को धर्म की व्याख्या गांधी के विचारों के अनुसार करनी चाहिए.
आज जब देश में राजनीतिक स्वार्थ के लिए सांप्रदायिक हिंसा का सहारा लिया जा रहा है तब उसे रोकने के लिए गांधी के आदर्श याद आते हैं. आज जिस तरह धर्म को परिभाषित किया जा रहा है, उससे माहौल बिगड़ रहा है. ऐसी स्थिति में गांधी के विचार को आत्मसात करना होगा.
शेर मोहम्मद, छपरा (सारण)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




