ePaper

बदली गांव की परिभाषा यहां शहर जैसी सुविधा

Updated at : 04 Jul 2019 6:52 AM (IST)
विज्ञापन
बदली गांव की परिभाषा यहां शहर जैसी सुविधा

भारत के गावों की परिभाषा तेजी से बदल रही है. कारण है, गावों में बहती विकास की धारा. आज स्थिति है कि गावों में नल-जल योजना, सड़क और बिजली के साथ साथ इंटरनेट सेवा भी गांवों में मिल रही है. गांवों में शहरों जैसी सुविधा मिल रही है. इसका सकारात्मक परिणाम यह हुआ है कि […]

विज्ञापन
भारत के गावों की परिभाषा तेजी से बदल रही है. कारण है, गावों में बहती विकास की धारा. आज स्थिति है कि गावों में नल-जल योजना, सड़क और बिजली के साथ साथ इंटरनेट सेवा भी गांवों में मिल रही है. गांवों में शहरों जैसी सुविधा मिल रही है. इसका सकारात्मक परिणाम यह हुआ है कि अब गांव के लोग सीधे शहर से जुड़ गये हैं. भौतिक वस्तुओं की उपलब्धता हो गयी है, जिसने ग्रामीण जीवन सुलभ कर दिया है.
नाकारात्मक परिणाम यह है कि लोगों की जीवनचर्या बदल गयी है. परंपरा, भाईचारा और सहयोग की भावना आदि खत्म हो रहे हैं. इसलिए आधुनिकता के साथ अपनी विरासत को संभालने का भी प्रयास करना चाहिए. इसके लिए विशेष आंदोलन चलाने की जरूरत है. लोगों को जागरूक कर अपनी परंपराओं को संजाेने के लिए प्रेरित करना चाहिए.
आदित्य मिश्रा, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola