सांसदों का व्यवहार
Updated at : 21 Jun 2019 2:50 AM (IST)
विज्ञापन

प्रचंड बहुमत से जीती भाजपा के नवनिर्वाचित सांसदों के व्यवहार का नमूना मंगलवार को उस समय दिखा, जब दर्शक दीर्घा देशी-विदेशी मेहमानों से खचाखच भरी थी. हैदराबाद से ‘ऑल इंडिया मजलिस ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम) दल के नेता असदुद्दीन ओवैसी शपथ ले रहे थे. उसी दौरान भाजपा के नवनिर्वाचित सांसद ‘जय श्री राम’, ‘वंदेमातरम्’ और ‘भारत […]
विज्ञापन
प्रचंड बहुमत से जीती भाजपा के नवनिर्वाचित सांसदों के व्यवहार का नमूना मंगलवार को उस समय दिखा, जब दर्शक दीर्घा देशी-विदेशी मेहमानों से खचाखच भरी थी. हैदराबाद से ‘ऑल इंडिया मजलिस ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम) दल के नेता असदुद्दीन ओवैसी शपथ ले रहे थे.
उसी दौरान भाजपा के नवनिर्वाचित सांसद ‘जय श्री राम’, ‘वंदेमातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे जोर-जोर से लगाने लगे. इसकी पुनरावृत्ति बंगाल से आये तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों के शपथ ग्रहण के दौरान भी की गयी.
इस घटना का सबसे अहम पहलू यह है कि प्रोटेम स्पीकर के बार-बार मना करने के बावजूद नारे लगने बंद नहीं हुए, जबकि एक दिन पूर्व ही प्रधानमंत्री ने भी सभी नवनिर्वाचित सांसदों से सदन की गरिमा बनाये रखने की अपील की थी. इस नवनिर्वाचित सांसदों का इस तरह का व्यवहार भारतीय लोकतंत्र के लिए शुभ नहीं कहा जा सकता.
निर्मल कुमार शर्मा ,गाजियाबाद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




