पार्टियों में बेचैनी !
Updated at : 03 Jun 2019 5:44 AM (IST)
विज्ञापन

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजग और भाजपा की बड़ी जीत के बाद प्रायः सभी विपक्षी पार्टियों में अजीब-सी बेचैनी दिखाई देती हैं. कई राज्यों के विधानसभा चुनाव सिर पर हैं और राज्यों के मुद्दे केंद्र से काफी अलग भी होते हैं. इन दलों के लिए अब एक ही रास्ता प्रतीत होता है कि इन्हें […]
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजग और भाजपा की बड़ी जीत के बाद प्रायः सभी विपक्षी पार्टियों में अजीब-सी बेचैनी दिखाई देती हैं. कई राज्यों के विधानसभा चुनाव सिर पर हैं और राज्यों के मुद्दे केंद्र से काफी अलग भी होते हैं.
इन दलों के लिए अब एक ही रास्ता प्रतीत होता है कि इन्हें अब अच्छे से मिल कर ही लड़ना चाहिए. इस चुनाव के दौरान इन पार्टियों ने आयु और पद की गरिमा को ताक पर रख कर एक दूसरे के ऊपर खूब कीचड़ उछाला, जो इन्हें ले डूबा. कहावत भी है- ए बैड वर्कमैन आॅलवेज ब्लेम्स हिज टूल्स.
इसलिए सिर्फ इवीएम की ही रट लगाये हैं. ओड़िशा के सीएम नवीन पटनायक और आंध्र प्रदेश के नये मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी से इन्हें कुछ सीख लेकर बड़ी शालीनता और सच्चे सेवा भाव से सुधार के साथ ही आगे बढ़ने की जरूरत है, तभी इन्हें कुछ सफलता मिल सकती है.
वेद मामूरपुर, नरेला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




