शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दे नयी सरकार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के नतीजे बताते हैं कि लोगों को इस मोदी सरकार और उनके नेतृत्व पर विश्वास है. अब सरकार को इस बात का ध्यान रखना होगा कि आम जनता की उम्मीदों को ठेस न पहुंचे. उनकी आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए और संपूर्ण राष्ट्र के कल्याण के लिए कृतसंकल्प रहे. ऐसे में नयी सरकार […]
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के नतीजे बताते हैं कि लोगों को इस मोदी सरकार और उनके नेतृत्व पर विश्वास है. अब सरकार को इस बात का ध्यान रखना होगा कि आम जनता की उम्मीदों को ठेस न पहुंचे. उनकी आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए और संपूर्ण राष्ट्र के कल्याण के लिए कृतसंकल्प रहे. ऐसे में नयी सरकार को प्राथमिकता के तहत शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में ठोस बदलाव लाने होंगे. इस क्षेत्र की विसंगतियां को जल्द दूर किये जाने की जरूरत है.
प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा के स्तर को सुधारने के प्रकल्पों पर बल देना होगा. अस्पतालों में चिकित्सक, दवाएं और अन्य सुविधाएं सुनिश्चित करने पर गंभीरता दिखानी होगी जिससे लोग स्वास्थ्य लाभ कर सकें. भारत की सदी बनाने के लिए शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में कायाकल्प को सुनिश्चित करना होगा.
डॉ मनोज ‘आजिज’, आदित्यपुर, जमशेदपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










