सड़क हादसों को रोकने की दिशा में कारगर पहल हो
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

वर्तमान समय में इतनी अधिक संख्या में सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं कि लगता नहीं है कि सड़क पर सुरक्षित यात्रा करना आसान काम है.इतने अधिक लोग तो जंगलराज में भी चलने से न डरते न ही मरते होंगे, जितना कि आज लोग डर-डर कर यात्रा करते हैं. विभिन्न छोटी-बड़ी सड़कों पर छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं आम […]
विज्ञापन
वर्तमान समय में इतनी अधिक संख्या में सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं कि लगता नहीं है कि सड़क पर सुरक्षित यात्रा करना आसान काम है.इतने अधिक लोग तो जंगलराज में भी चलने से न डरते न ही मरते होंगे, जितना कि आज लोग डर-डर कर यात्रा करते हैं. विभिन्न छोटी-बड़ी सड़कों पर छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं आम बात होती जा रही हैं, जबकि अमूल्य मानवीय संसाधन की अपूरणीय क्षति को रोकने के सार्थक प्रयास नहीं किये जा रहे हैं.
इतना अधिक असुरक्षित सड़क मार्ग हो गया है कि पैदल यात्रा करना भी सुरक्षित नहीं रहा. हादसे के बाद स्वास्थ्य सुविधाएं भी त्वरित गति से सुलभ नहीं हो पाती हैं. मानव के लिए सुरक्षित सड़क बनाने के लिए आज क्रांतिकारी बदलाव की सख्त आवश्यकता है.
मिथिलेश कुमार, इ-मेल से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










