गुस्से में खुद का होता है नुकसान

जब भी कोई दुर्घटना होती है, तो प्राय: लोगों का गुस्सा बसों, ट्रकों या रेलगाड़ियों को जलाने या उन्हें नुकसान पहुंचाने के रूप में सामने आता है या फिर ट्रैफिक जाम करके लोगों की गतिविधियों को ठप कर दिया जाता है. कई बार तो यह सब पुलिस के सामने होता रहता है और पुलिस मूकदर्शक […]
जब भी कोई दुर्घटना होती है, तो प्राय: लोगों का गुस्सा बसों, ट्रकों या रेलगाड़ियों को जलाने या उन्हें नुकसान पहुंचाने के रूप में सामने आता है या फिर ट्रैफिक जाम करके लोगों की गतिविधियों को ठप कर दिया जाता है. कई बार तो यह सब पुलिस के सामने होता रहता है और पुलिस मूकदर्शक बनी देखती रहती है. माना कि यह जनता के आक्रोश के कारण होता है.
लेकिन, ऐसा भी क्या गुस्सा जो देश की करोड़ों रु पये की संपत्ति नष्ट कर दे! क्या इससे समस्या का हल निकल आता है? आक्रोश के अलावा इसके पीछे एक कारण जनता का पुलिस और प्रशासन पर अविश्वास भी है. लोग यह समझते हैं कि जब तक उग्र प्रदर्शन नहीं किया जायेगा, शासन के कानों पर जूं भी नहीं रेंगेगी, लेकिन सोचना चाहिए कि आखिर यह नुकसान किसका है? देश का, स्वयं हमारा है. इस समस्या के निदान के बारे में सबको गंभीरता से सोचना चाहिए.
राजू मिश्र, डाल्टेनगंज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




