भ्रूणहत्या के खिलाफ आवाज उठायें

Published at :08 Jul 2014 4:30 AM (IST)
विज्ञापन
भ्रूणहत्या के खिलाफ आवाज उठायें

‘मां मुङो कोख में मत मारो’ इस वाक्य की वेदना आज भी समाज में मौजूद क्रूरता को समाप्त नहीं कर पायी है. सरकार और समाज द्वारा आयोजित विभिन्न गोष्ठियां, बनाये गये कानून और लागू की गयी तमाम योजनाएं तब तक आधी आबादी के लिए फलदायी साबित नहीं होंगी, जब तक कन्या भ्रूणहत्या बंद नहीं होगी. […]

विज्ञापन

‘मां मुङो कोख में मत मारो’ इस वाक्य की वेदना आज भी समाज में मौजूद क्रूरता को समाप्त नहीं कर पायी है. सरकार और समाज द्वारा आयोजित विभिन्न गोष्ठियां, बनाये गये कानून और लागू की गयी तमाम योजनाएं तब तक आधी आबादी के लिए फलदायी साबित नहीं होंगी, जब तक कन्या भ्रूणहत्या बंद नहीं होगी. कई राज्यों में लड़कियों की संख्या लड़कों की तुलना में काफी कम है.

वंश चलाने और बढ़ाने के नाम पर सबको बेटा चाहिए, बेटी नहीं. निस्संदेह इसे रोकने के लिए कड़े कानून हैं, पर जब तक कोई कानून की शरण में नहीं जायेगा, तब तक अपराध थमेगा कैसे? देखा गया है कि ऐसे मामलों में माताएं अक्सर चुप रह जाती हैं, घर में घुटती रहती हैं, पर मुंह नहीं खोलतीं. लेकिन अब समय आ गया है कि आप भी अपनी आवाज बुलंद करें. इस अभिशाप से समाज एवं देश को मुक्त करें.

रानी शर्मा, हिनू, रांची

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola