लाखों नियोजित शिक्षकों को नहीं मिला न्याय

बिहार के चार लाख नियोजित शिक्षकों के समान काम समान वेतन मामले की सुनवाई पिछले साल सुप्रीम कोर्ट में चली. लंबी सुनवाई के बाद फैसला तीन अक्तूबर को माननीय न्यायाधीश महोदय ने सुरक्षित रख लिया गया. लेकिन, छह माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी फैसला नहीं सुनाया गया. इससे शिक्षकों में काफी […]
बिहार के चार लाख नियोजित शिक्षकों के समान काम समान वेतन मामले की सुनवाई पिछले साल सुप्रीम कोर्ट में चली. लंबी सुनवाई के बाद फैसला तीन अक्तूबर को माननीय न्यायाधीश महोदय ने सुरक्षित रख लिया गया. लेकिन, छह माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी फैसला नहीं सुनाया गया.
इससे शिक्षकों में काफी निराशा है. आखिर इतना विलंब होने का कारण क्या है. मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद भी न्याय निर्णय में हो रही देरी से मन में शंका उठने लगती है. सर्वोच्च न्यायालय से प्रार्थना है कि चार लाख नियोजित शिक्षकों की भावनाओं का ख्याल कर जल्द अपना फैसला सुनाये.
सोनू कुमार सोनी, लौरिया (पश्चिमी चंपारण)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




