बेहतर स्वास्थ्य के लिए आसपास रखें सफाई
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सात अप्रैल को विश्व भर में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है. अगर हमें स्वस्थ रहना है, तो हमें आसपास की गंदगी को दूर कर स्वच्छ रखना होगा. स्वच्छता ही एक ऐसा उपाय है, जिससे हम स्वस्थ रह सकते हैं. आज पूरे संसार में बहुत-सी बीमारियां फैल गयी हैं. इसका मुख्य कारण गंदगी है. अगर […]
विज्ञापन
सात अप्रैल को विश्व भर में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है. अगर हमें स्वस्थ रहना है, तो हमें आसपास की गंदगी को दूर कर स्वच्छ रखना होगा. स्वच्छता ही एक ऐसा उपाय है, जिससे हम स्वस्थ रह सकते हैं. आज पूरे संसार में बहुत-सी बीमारियां फैल गयी हैं. इसका मुख्य कारण गंदगी है.
अगर हमलोग मिलकर हर सप्ताह अपने आसपास की सफाई रखेंगे, तो हमारा देश स्वच्छ हो जायेगा और हमलोग रोगमुक्त हो जायेंगे. आज प्रधानमंत्री को मैं बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं, क्योंकि वे चाहते हैं कि खुले में शौच बंद हो. इसके लिए प्रधानमंत्री ने हर घर में शौचालय का निर्माण भी करवाया, ताकि इससे मेरा देश भी धीरे-धीरे खुले में शौच से मुक्त हो जाये और लोग स्वस्थ रहें. प्रधानमंत्री ने एक नारा भी दिया कि ‘एक कदम स्वच्छता की ओर’. अतः सभी लोगों से मैं कहना चाहता हूं कि अपने आसपास सफाई रखें और स्वस्थ रहें.
शहबाज अख्तर, दाऊदनगर (औरंगाबाद)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










