अनुच्छेद 370 खत्म हो

Published at :04 Jul 2014 5:50 AM (IST)
विज्ञापन
अनुच्छेद 370 खत्म हो

संविधान से अनुच्छेद-370 को खत्म करने के स्पष्ट रुख के कारण ही भाजपा को देश की जनता ने भरपूर समर्थन दिया है. अब वह घड़ी आ गयी है, जब यह पार्टी अपने वादे को बिना किसी अन्य राजनीतिक दल से समर्थन लिए पूरा कर सकती है, क्योंकि भाजपा के पास लोकसभा में पूर्ण बहुमत है. […]

विज्ञापन

संविधान से अनुच्छेद-370 को खत्म करने के स्पष्ट रुख के कारण ही भाजपा को देश की जनता ने भरपूर समर्थन दिया है. अब वह घड़ी आ गयी है, जब यह पार्टी अपने वादे को बिना किसी अन्य राजनीतिक दल से समर्थन लिए पूरा कर सकती है, क्योंकि भाजपा के पास लोकसभा में पूर्ण बहुमत है. कई और पार्टियां भी अब अनुच्छेद-370 पर चर्चा कराने की बजाय उसे खत्म करने की बात कर रहे हैं.

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के अनुसार, अनुच्छेद-370 को हटाने के लिए संविधान सभा की स्वीकृति आवश्यक है, जो अस्तित्व में है ही नहीं. वैसे भी देश के लिए कोई नया संविधान तो लिखा जाना नहीं है, जो फिर से संविधान सभा का गठन हो. ऐसे में, जो संसद संविधान में संशोधन की शक्ति रखती है, वह अनुच्छेद 370 को हटा भी सकती है, इसलिए संसद की अनुमति से अनुच्छेद-370 खत्म हो, ताकि वहां से अलगाववादी ताकतों का सफाया हो सके. रविश, ई-मेल से

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola