बड़े नाम या बड़े काम

Updated at : 28 Jan 2019 7:39 AM (IST)
विज्ञापन
बड़े नाम या बड़े काम

अभी कुछ दिनों पहले ही कांग्रेस ने प्रियंका गांधी वाड्रा को पूर्वी उत्तरप्रदेश का प्रभारी बनाते हुए पार्टी के महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी है जिससे राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गयी है. कोई इसे कांग्रेस का चुनावी दांव तो कोई मास्टर स्ट्राेक कह रहा है. परंतु बड़ा सवाल यह है कि […]

विज्ञापन
अभी कुछ दिनों पहले ही कांग्रेस ने प्रियंका गांधी वाड्रा को पूर्वी उत्तरप्रदेश का प्रभारी बनाते हुए पार्टी के महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी है जिससे राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गयी है.
कोई इसे कांग्रेस का चुनावी दांव तो कोई मास्टर स्ट्राेक कह रहा है. परंतु बड़ा सवाल यह है कि क्या बड़े नाम या बड़े चेहरे उतारने मात्र से ही वोट मिल जायेगा ? क्योंकि आज जनता बड़े नाम से नहीं बल्कि काम को देखकर वोट देती है.
यह बात सही है कि प्रियंका गांधी वाड्रा को नेतृत्व के गुणों से सकुशल माना जाता है और उनमें इंदिरा गांधी की झलक मिलती हो, परंतु कांग्रेस को बड़े नाम या चेहरे के साथ विकास की अपनी भावी रणनीति के बारे में भी लोगों को बताना होगा.
बीजेपी को कड़ी टक्कर देने का उनका यह प्रयास है, परंतु इसके साथ- साथ जनता का विश्वास जीतने के बारे में कांग्रेस को अवश्य विचार करना चाहिए अन्यथा उनका यह दांव भी मोदी को हराने के लिए काफी साबित नहीं होगा है.
शुभम गुप्ता, नावागढ़, धनबाद
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola