सरकार की संवेदनहीनता

Updated at : 20 Dec 2018 6:44 AM (IST)
विज्ञापन
सरकार की संवेदनहीनता

झारखंड में पारा शिक्षकों की मांगों पर सरकार की पहल अब तक नहीं दिखी. वहीं आंदोलन के क्रम में लगातार पारा शिक्षकों की हो रही मौतें सरकार की संवेदनहीनता को दिखा रही है. सरकार की ओर से एेसी पहल नहीं की गयी कि मामले का समाधान निकाला जा सके. खुले मंच से जहां मुख्यमंत्री इन […]

विज्ञापन
झारखंड में पारा शिक्षकों की मांगों पर सरकार की पहल अब तक नहीं दिखी. वहीं आंदोलन के क्रम में लगातार पारा शिक्षकों की हो रही मौतें सरकार की संवेदनहीनता को दिखा रही है.
सरकार की ओर से एेसी पहल नहीं की गयी कि मामले का समाधान निकाला जा सके. खुले मंच से जहां मुख्यमंत्री इन पारा शिक्षकों को गुंडा की उपाधि दे चुके हैं, वहीं विभाग के अधिकारी सिर्फ इनके खिलाफ ही आदेश निकालते रहे हैं.
सरकार का उनकी मांगों पर आंख मूंद लेना, कहीं से भी सही नहीं. समय पर यदि सरकार उनकी मांगों पर बातचीत कर इसका समाधान निकाल लेती तो शायद मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी व लुईस मरांडी के आवास में आंदोलन के क्रम में काल कवलित हुए पारा शिक्षकों की मौतें शायद नहीं होती. सरकार को तुरंत समाधान निकालना चाहिए ताकि आंदोलन समाप्त हो और नौनिहालों की बंद पढ़ाई चालू हो सके.
विनोद के सिन्हा, चंद्रपुरा, बोकारो
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola