सड़क हादसों को रोकें

आये दिन सड़क दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. 2017 में करीब सवा लाख लोगों की मौत सड़क दुर्घटना में हुई. आंकड़ों के अनुसार सर्वाधिक 20142 मौतें यूपी में, उसके बाद 16157 लोगों की मौतें तमिलनाडु में तथा 7289 लोगों की मौतें गुजरात में हुईं. सड़क दुर्घटना का एक बड़ा कारण सड़कों पर बने गड्ढे भी […]
आये दिन सड़क दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. 2017 में करीब सवा लाख लोगों की मौत सड़क दुर्घटना में हुई. आंकड़ों के अनुसार सर्वाधिक 20142 मौतें यूपी में, उसके बाद 16157 लोगों की मौतें तमिलनाडु में तथा 7289 लोगों की मौतें गुजरात में हुईं.
सड़क दुर्घटना का एक बड़ा कारण सड़कों पर बने गड्ढे भी हैं. विगत पांच वर्षों में सड़कों पर बने गड्ढों की वजह से 14926 लोगों की मौतें हुईं. मौत का यह आंकड़ा संभवतः आतंकवादियों द्वारा की गयी हत्याओं से ज्यादा है. इन मौतों को रोका जा सकता है. यह सजगता और संबंधित विभागों की लापरवाही को खत्म कर किया जा सकता है.
शेखर कुमार, दुमदुमी, करौं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




