साइबर क्राइम की चुनौती
Updated at : 01 Nov 2018 6:36 AM (IST)
विज्ञापन

आज साइबर क्राइम एक बहुत बड़ी चुनौती बन चुका है. इनमें प्रायः गांव के किशोर, युवा और कुछ अनपढ़ लोग भी हैं जो इस काम को निडरता से अंजाम दे रहे हैं. अच्छी खासी संख्या में लोग इस अपराध का शिकार हो रहे हैं. पहले ऑनलाइन वॉलेट आदि के जरिये कार्ड डिटेल पता करके आसानी […]
विज्ञापन
आज साइबर क्राइम एक बहुत बड़ी चुनौती बन चुका है. इनमें प्रायः गांव के किशोर, युवा और कुछ अनपढ़ लोग भी हैं जो इस काम को निडरता से अंजाम दे रहे हैं.
अच्छी खासी संख्या में लोग इस अपराध का शिकार हो रहे हैं. पहले ऑनलाइन वॉलेट आदि के जरिये कार्ड डिटेल पता करके आसानी से पैसा चुरा लेते थे, पर चूंकि अब जागरूकता आ चुकी है, तो अब शॉपिंग वॉलेट का वे उपयोग बिना किसी डर के कर रहे हैं.
अब तो जागरूक व्यक्ति का भी जीना हराम हो गया कि पता नहीं कब क्या हो जाये. अब एटीएम रखना एक गुनाह के समान हो गया और जिस धड़ल्ले से वे इनकाे अंजाम दे रहे हैं, कहना मुश्किल है कि उन पर लगाम लगाये जा सकेंगे. पर सच्चाई तो यह है कि यह एक नेटवर्क है. कोशिश करने पर इन्हें पकड़ा जा सकता है. सिर्फ बाहरी राज्य के ही पुलिस प्रयास करते नजर आते हैं. झारखंड सरकार यदि जरा-सी सख्ती कर दे, तो इन पर आसानी से लगाम लगाया जा सकता है.
श्रीकांत दास,मधुपुर, देवघर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




