दागी नेताओ के लिए हो स्पेशल कोर्ट

Updated at : 02 Sep 2018 11:28 PM (IST)
विज्ञापन
दागी नेताओ के लिए हो स्पेशल कोर्ट

यह बड़ी विडंबना है कि लंबे समय बाद भी केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दागी नेताओं के बारे में हलफनामे में कोई जानकारी नहीं दी है. ऐसा लगता है कि सरकार दागी छवि वाले नेताओं के मामले को लटकाना चाहती है. एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार देश के 51 सांसद और विधायक ऐसे हैं, […]

विज्ञापन

यह बड़ी विडंबना है कि लंबे समय बाद भी केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दागी नेताओं के बारे में हलफनामे में कोई जानकारी नहीं दी है. ऐसा लगता है कि सरकार दागी छवि वाले नेताओं के मामले को लटकाना चाहती है.

एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार देश के 51 सांसद और विधायक ऐसे हैं, जिन पर महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले दर्ज हैं. वहीं, 38 प्रतिशत ऐसे हैं, जिन पर गंभीर आपराधिक केस चल रहे हैं. इनका त्वरित निष्पादन होना चाहिए. आपराधिक रिकॉर्ड वाले सांसदों और विधायकों के केस की सुनवाई के लिए विशेष न्यायालय गठित किया जाना चाहिए, ताकि राजनीतिक को अपराध, बेईमानी व भ्रष्टाचार से मुक्त किया जा सके. सरकार को इसे समझना ही होगा.

महेश कुमार, इमेल से

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola