अलविदा कुलदीप नैयर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Aug 2018 1:47 AM

विज्ञापन

वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैयर का 95 साल की उम्र में निधन पत्रकारिता जगत के साथ-साथ पूरे समाज की अपूरणीय क्षति है. वह आजादी के बाद भारत से लेकर बनते आधुनिक भारत के सफर में कई घटनाओं के चश्मदीद गवाह रहे हैं. उनमें पत्रकार से लेकर संपादक बनने का संघर्ष भी छुपा था. यही कारण है […]

विज्ञापन
वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैयर का 95 साल की उम्र में निधन पत्रकारिता जगत के साथ-साथ पूरे समाज की अपूरणीय क्षति है. वह आजादी के बाद भारत से लेकर बनते आधुनिक भारत के सफर में कई घटनाओं के चश्मदीद गवाह रहे हैं. उनमें पत्रकार से लेकर संपादक बनने का संघर्ष भी छुपा था. यही कारण है कि उनके लेखों में छोटी-छोटी घटनाओं का जिक्र मिलता है.
उन्होंने कई बड़े अखबारों के शीर्ष पदों पर रहते हुए जिम्मेदारी बखूबी निभायी. इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी सरकार की आलोचना से नहीं डरते थे यानी लेखन को लेकर किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया. इमरजेंसी के दौरान वे गिरफ्तार हुए लेकिन उन्होंने सत्ता के सामने झुकने से इनकार कर दिया. उनके प्रकाशित लेखन को एक साथ तीन पीढ़ियों ने पढ़ा है.
महेश कुमार, इमेल से
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola