देश में भ्रष्टाचार बड़ी समस्या, लगे लगाम

Updated at : 13 Aug 2018 7:20 AM (IST)
विज्ञापन
देश में भ्रष्टाचार बड़ी समस्या, लगे लगाम

हमारे देश में भ्रष्टाचार एक बड़ी समस्या है. यह एक ऐसे जहर के समान है, जो जनता के विश्वास को तोड़ कर रख देता है तथा आर्थिक विकास में बाधक साबित हो रहा है. भ्रष्टाचार एक ऐसे घून के समान है, जो देश को अंदर ही अंदर खोखला करता चला जा रहा है. वर्तमान समय […]

विज्ञापन
हमारे देश में भ्रष्टाचार एक बड़ी समस्या है. यह एक ऐसे जहर के समान है, जो जनता के विश्वास को तोड़ कर रख देता है तथा आर्थिक विकास में बाधक साबित हो रहा है.
भ्रष्टाचार एक ऐसे घून के समान है, जो देश को अंदर ही अंदर खोखला करता चला जा रहा है. वर्तमान समय में सरकार भ्रष्टाचार पर नकेल के लिए कई कदम उठाये हैं, परंतु भ्रष्टाचार रूपी वृक्ष ने इस कदर जड़ पकड़ ली है कि उसे खत्म करने में बहुत कठिनाइयां आ रही हैं.
देश का कोई भी कोना ऐसा नहीं बचा होगा, जहां भ्रष्टाचारियों ने अपनी पैठ न बना रखी हो. ऐसे में जनता के सामने भी कठिनाइयां उत्पन्न होना लाजिमी है. हालांकि इसमें जनता भी कम दोषी नहीं है. छोटे से बड़े कामों के अतिशीघ्र निबटाने को ले खुद ही भ्रष्टाचारियों की शरण में चले जाते हैं.
अनुज कुमार, परसा बाजार (पटना)
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola