शपथ ग्रहण समारोह में फिजूलखर्ची

देश की मौजूदा माली हालत को देखा जाये तो प्रधानमंत्री का शाही शपथ ग्रहण समारोह एक फिजूलखर्ची है, जिसकी मेरी नजर में कोई जरूरत नहीं थी. देश की जनता ने विकास और रोजगार के नाम पर भाजपा को वोट दिया था, न कि नेताओं की मौज-मस्ती के लिए. आज जनता दो जून की रोटी के […]
देश की मौजूदा माली हालत को देखा जाये तो प्रधानमंत्री का शाही शपथ ग्रहण समारोह एक फिजूलखर्ची है, जिसकी मेरी नजर में कोई जरूरत नहीं थी. देश की जनता ने विकास और रोजगार के नाम पर भाजपा को वोट दिया था, न कि नेताओं की मौज-मस्ती के लिए. आज जनता दो जून की रोटी के लिए संघर्ष कर रही है और हमारे देश के नेता 28 राज्यों के अलग-अलग पकवानों का जायका ले रहे हैं.
पहले देश की हालत दुरुस्त कीजिए, जनता के लिए भोजन की व्यवस्था कीजिए और फिर बाद में खुद मौज मनाइए. तब आपको भी वास्तव में मजा आयेगा. माना कि यह देश के प्रोटोकॉल का मामला है, लेकिन इसमें फिजूलखर्ची रोकी जानी चाहिए थी. सरकार को अनावश्यक दिखावे से बचना चाहिए और कोशिश करनी चाहिए कि अपने संसाधन का समुचित उपयोग जनता की भलाई में करे.
सुशील बारला, रांची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




