मॉब लिंचिंग
Updated at : 19 Jul 2018 7:29 AM (IST)
विज्ञापन

आज देश के सामने मॉब लिंचिंग एक बहुत बड़ी चुनौती बन कर उभरा है. हाल ही में एक इंजीनियर को बच्चा चोरी के नाम पर भीड़ ने पीट-पीट कर मार डाला. इंडिया स्पेंड की रिपोर्ट के अनुसार देश में 34 लोग मॉब लिंचिंग में अपनी जान गंवा चुके हैं. सबसे अधिक मुस्लिम समुदाय ही इससे […]
विज्ञापन
आज देश के सामने मॉब लिंचिंग एक बहुत बड़ी चुनौती बन कर उभरा है. हाल ही में एक इंजीनियर को बच्चा चोरी के नाम पर भीड़ ने पीट-पीट कर मार डाला. इंडिया स्पेंड की रिपोर्ट के अनुसार देश में 34 लोग मॉब लिंचिंग में अपनी जान गंवा चुके हैं.
सबसे अधिक मुस्लिम समुदाय ही इससे प्रभावित हुआ है. वर्तमान में सोशल मीडिया जहां एक तरफ रिश्तेदारों के बीच दूरी पाटने का काम कर रही है वहीं दूसरी ओर व्हाट्सएप जैसे ऐप पर अफवाह आग की तेजी से फैलती है.
और इसकी कोई जवाबदेही भी नहीं है. अमेरिका व चीन और अन्य देशों में इसको लेकर प्रावधान भी है. अपने देश में सोशल मीडिया में अफवाह को रोकने के लिए कड़े नियम व कानून की जरूरत है, साथ ही इसमें सजा का प्रावधान भी करने की जरूरत है.
संकेत तिवारी, इमेल से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




