पर्यावरण का दंश
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मॉनसून की शुरुआत हो चुकी है. कहीं खुशी, तो कहीं गम का यह मौसम कहीं जायज, तो कहीं नाजायज जैसा लगता है. उत्तर पूर्वी राज्यों में बाढ से हाहाकार मचा हुआ है, तो वहीं मध्य भारत में लोग पीने के पानी को लेकर संकट झेल रहे हैं. दरअसल, इन सबके लिए हम ही जिम्मेदार हैं. […]
विज्ञापन
मॉनसून की शुरुआत हो चुकी है. कहीं खुशी, तो कहीं गम का यह मौसम कहीं जायज, तो कहीं नाजायज जैसा लगता है. उत्तर पूर्वी राज्यों में बाढ से हाहाकार मचा हुआ है, तो वहीं मध्य भारत में लोग पीने के पानी को लेकर संकट झेल रहे हैं.
दरअसल, इन सबके लिए हम ही जिम्मेदार हैं. मानव ने अपनी सुख-सुविधा की खातिर पर्यावरण को इस कदर नुकसान पहुंचाया है कि परिणाम हम सभी के सामने है. शहरीकरण ने तो मानो आग में घी डालने का काम किया है.
कुछ देर की बारिश से ही महानगर मुंबई डूबने लगता है, तो वहीं दिल्ली की रफ्तार थम-सी जाती है. छोटे-बड़े दूसरों शहरों का भी कमोबेश यही हाल है. कुल मिलाकर अब भी हमने सुधार की कोशिश नहीं की, तो भविष्य की चुनौतियों से निबटना असंभव हो जायेगा .
दीपक कुमार दास, चंदनकियारी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










