बेतरतीब विकास से बढ़ रहीं शहर की समस्याएं
Updated at : 16 Jul 2018 6:24 AM (IST)
विज्ञापन

देश के प्रमुख शहर दिल्ली व मुंबई बदहाली से मुक्त नहीं हो पा रहे तो फिर इसकी उम्मीद करना व्यर्थ है कि अन्य शहर कचरे, गंदगी, बारिश से होने वाले जलभराव, अतिक्रमण, सड़क जाम आदि का सही तरह से सामना कर पाने में सक्षम होंगे. आखिर इस पर किसी को हैरानी क्यों होनी चाहिए कि […]
विज्ञापन
देश के प्रमुख शहर दिल्ली व मुंबई बदहाली से मुक्त नहीं हो पा रहे तो फिर इसकी उम्मीद करना व्यर्थ है कि अन्य शहर कचरे, गंदगी, बारिश से होने वाले जलभराव, अतिक्रमण, सड़क जाम आदि का सही तरह से सामना कर पाने में सक्षम होंगे. आखिर इस पर किसी को हैरानी क्यों होनी चाहिए कि जानलेवा प्रदूषण से जूझते शहरों में हमारे शहरों की गिनती बढ़ती जा रही है.
नगरीय निकाय, राज्य सरकारें और केंद्र सरकार शहरी विकास के बारे में चाहे जैसे दावे क्यों न करें, हकीकत यही है कि देश के शहर बेतरतीब विकास का पर्याय और बदहाली का गढ़ बनते जा रहे हैं.
यदि नगर नियोजन की घातक अनदेखी का सिलसिला कायम रहा तो देश के बड़े शहर रहने लायक ही नहीं रह जायेंगे. यह किसी त्रासदी से कम नहीं कि समय के साथ शहरों की समस्याएं बढ़ रही हैं और उन्हें ठीक करने के दावे महज जुमले साबित हो रहे हैं.
डाॅ हेमंत कुमार, गोराडीह (भागलपुर)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




