पाकिस्तान का दिखावा

Updated at : 15 Feb 2018 6:49 AM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान का दिखावा

पाकिस्तान समझ रहा है वह होशियार है. जमात-उद-दावा एवं फलाह-ऐ-इंसानियत जैसे तंजीमों पर नकेल कसने का एलान करता है, वह भी अध्यादेश लाकर. पैसों की कमी अच्छे अच्छों का कमर तोड़ कर रख देता है. उसकी अर्थव्यवस्था बहुत हद तक अमेरिका के मदद पर निर्भर है. आतंकवादियों से लड़ने के नाम पर भी अतिरिक्त आर्थिक […]

विज्ञापन

पाकिस्तान समझ रहा है वह होशियार है. जमात-उद-दावा एवं फलाह-ऐ-इंसानियत जैसे तंजीमों पर नकेल कसने का एलान करता है, वह भी अध्यादेश लाकर. पैसों की कमी अच्छे अच्छों का कमर तोड़ कर रख देता है. उसकी अर्थव्यवस्था बहुत हद तक अमेरिका के मदद पर निर्भर है.

आतंकवादियों से लड़ने के नाम पर भी अतिरिक्त आर्थिक सहायता मिलती है. ये सारी आर्थिक सहायता अब बंद होने के कगार पर है. इसलिए ऐसी घोषणा करना उसकी मजबूरी है. दूसरी ओर इसी रविवार को पेरिस में वित्तीय कार्रवाई कार्यदल की बैठक होने वाली है.

वहां भी उसपर दंडात्मक कार्रवाई होने की पूरी संभावना है. इस बार लगता नहीं है कि चीन उसे बचा पायेगा क्योंकि इस जगह उसका वीटो पावर काम नहीं आनेवाला. आतंक एवं धार्मिक कट्टरपंथ पाकिस्तानी सेना एवं सरकार में गहरी पैठ बना चुका है. ऐसे में आर्थिक सहायता को रोकना ही सरकार को आतंकी नीति से दूर कर सकता है.

जंग बहादुर सिंह, इमेल से

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola