अंकित के परिजनों की समझदारी
Updated at : 14 Feb 2018 4:10 AM (IST)
विज्ञापन

इन दिनों कोई भी मौत इवेंट मैनेजमेंट बन जाता है. जिस बात पर ज्यादा चर्चा हो, मीडिया भी उसे ही उठाता है और मीडिया के उठाते ही राजनीतिक दल भी उसमें कूद पड़ते हैं. एनजीओ भी आ पहुंचते हैं. दिल्ली के अंकित की मौत पर आंसू बहाने से शायद ज्यादा चर्चा न मिलती, इसलिए राजनीतिक […]
विज्ञापन
इन दिनों कोई भी मौत इवेंट मैनेजमेंट बन जाता है. जिस बात पर ज्यादा चर्चा हो, मीडिया भी उसे ही उठाता है और मीडिया के उठाते ही राजनीतिक दल भी उसमें कूद पड़ते हैं. एनजीओ भी आ पहुंचते हैं.
दिल्ली के अंकित की मौत पर आंसू बहाने से शायद ज्यादा चर्चा न मिलती, इसलिए राजनीतिक दलों ने भी मौन रहना ही उचित समझा. लेकिन जरा अंकित के घर वालों की समझदारी देखिए. उन्होंने कहा कि वे अपने मोहल्ले को कासगंज नहीं बनाना चाहते.
उनके बेटे की मौत को सांप्रदायिक रंग नहीं देना चाहिए. हां, अपराधियों को जरूर सजा मिले. यह कितना समझदारी भरा बयान है. अपने बेटे को गंवा चुकने के बावजूद वे कोई फसाद नहीं चाहते. इन दिनों प्रेम में ईश्वर नहीं घृणा और नफरत दिखती है. अगर नफरत का राग न होता, तो शायद अंकित आज जिंदा होता.
डॉ हेमंत कुमार, भागलपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




