सार्थक संदेश देती फिल्म पैड मैन

Updated at : 13 Feb 2018 3:46 AM (IST)
विज्ञापन
सार्थक संदेश देती फिल्म पैड मैन

समाज में उपेक्षा की दृष्टि से देखे जाने वाले विषय पर आधारित फिल्म पैड मैन रिलीज हो गयी. आज भी देश में सेनेटरी पैड का प्रयोग 20 प्रतिशत से कम महिलाएं करती हैं. आज भी वे पुराने उपायों का ही इस्तेमाल करती हैं, जिसकी वजह से उन्हें गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है. […]

विज्ञापन
समाज में उपेक्षा की दृष्टि से देखे जाने वाले विषय पर आधारित फिल्म पैड मैन रिलीज हो गयी. आज भी देश में सेनेटरी पैड का प्रयोग 20 प्रतिशत से कम महिलाएं करती हैं. आज भी वे पुराने उपायों का ही इस्तेमाल करती हैं, जिसकी वजह से उन्हें गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है.
उस पर भी यह शर्म का विषय माना जाता है. महिलाएं इस पर बात करने से भी कतराती हैं, वहीं पुरुषों में या तो इस बारे में जानकारी नहीं है या वे इस विषय पर बात करना पाप समझते हैं. इस विषय पर कोई भी व्यक्ति बात करने में सहज नहीं. ऐसे भी इस विषय पर फिल्म बनाना कोई आसान काम नहीं था. इस फिल्म के आने के बाद पहली बार लोग इस विषय पर चर्चा कर रहे हैं. यह बहुत बड़ी बात है. इस फिल्म को टैक्स फ्री करें.
डॉ शिल्पा जैन सुराणा, इमेल से
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola