हेल्पलाइन नंबर हो
Updated at : 12 Feb 2018 6:17 AM (IST)
विज्ञापन

रांची शहर में ऑटो का परिचालन बिल्कुल अनियंत्रित है. स्टीयरिंग छोड़कर, सिगरेट पीते हुए, एक हाथ से मोबाइल पर बातें करते हुए, खैनी बनाते हुए, अश्लील गाना बजाकर चलाते हुए, शराब-गांजा पीकर ऑटो चलाते हुए ऑटो ड्राइवर कभी भी, कहीं भी मिल जाते हैं. यह प्रतिदिन की बात हो गयी है. कोई सवारी इस पर […]
विज्ञापन
रांची शहर में ऑटो का परिचालन बिल्कुल अनियंत्रित है. स्टीयरिंग छोड़कर, सिगरेट पीते हुए, एक हाथ से मोबाइल पर बातें करते हुए, खैनी बनाते हुए, अश्लील गाना बजाकर चलाते हुए, शराब-गांजा पीकर ऑटो चलाते हुए ऑटो ड्राइवर कभी भी, कहीं भी मिल जाते हैं. यह प्रतिदिन की बात हो गयी है.
कोई सवारी इस पर बोले, तो लगे बहस करने, मार-पीट करने. सवारी के साथ गाली-गलौज और महिलाओं से दुर्व्यवहार आम बात हो गयी है. ऑटो में चालक ऐसी गंदी तस्वीर भी लगाते हैं, जिससे महिलाओं को लज्जित होना पड़ता है. महिला सवारियों को हाथ पकड़कर खींच कर गाड़ी में बैठाना भी बिल्कुल आम-सा हो गया है. ऐसे में, सवारी को प्रशासन द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर दिया जाना चाहिए, जिस पर ऑटो से संबंधित शिकायतें भेजी जा सकें, ताकि प्रशासन तत्काल कार्रवाई करे सके.
अनिल मिश्र, रांची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




