आइसिस से संपर्क अर्थात हानि

सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर केरल के चर्चित लव जिहाद मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी कर रही है. इस जांच में एनआइए ने खुलासा किया कि शफीन (हिंदू महिला से शादी करने वाला) फेसबुक के एक गुट, मेसेजिंग एप्प के जरिये आइसिस के संपर्क में था. यह बहुत अहम जानकारी है. आइसिस के संपर्क […]
सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर केरल के चर्चित लव जिहाद मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी कर रही है. इस जांच में एनआइए ने खुलासा किया कि शफीन (हिंदू महिला से शादी करने वाला) फेसबुक के एक गुट, मेसेजिंग एप्प के जरिये आइसिस के संपर्क में था. यह बहुत अहम जानकारी है. आइसिस के संपर्क में रहने वाले हर व्यक्ति पर कड़ी नजर रखी जानी चाहिए.
जो आइसिस के संपर्क में रहा हो, उसके इरादे अच्छे होंगे, यह संभव ही नहीं है. एनआइए की इस खोजी जानकारी से केरल के चर्चित लव जिहाद की गहराई कहां तक हो सकती है, इसका अंदाजा देश लगा सकता है. आइसिस के विचारों का प्रभाव जिन व्यक्तियों पर है, उन्हें उस प्रभाव से बाहर लाने के लिए गंभीरता से काम करने की जरूरत है.
धर्म के नाम पर खून-खराबा करने वालों से उन्हें दूर रखने के लिए प्रयास होने चाहिए. इसके लिए सरकार और सामाजिक संगठनों को ठोस पहल करनी होगी.
वैजयंती सूर्यवंशी, इमेल से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




