स्कॉलरशिप से वंचित छात्र

Updated at : 01 Dec 2017 6:11 AM (IST)
विज्ञापन
स्कॉलरशिप से वंचित छात्र

रांची विवि की लेटलतीफी से स्नातक स्तर के कई बच्चे कल्याण विभाग द्वारा आयोजित स्कॉलरशिप योजना का लाभ लेने से वंचित रह गये. कल्याण विभाग द्वारा इस बार 17 नवंबर तक ही अंतिम तिथि रखी गयी. इस वजह से गोसनर से लेकर कई कॉलेजों के विद्यार्थी इस सुविधा से वंचित रह गये. रांची विवि ने […]

विज्ञापन

रांची विवि की लेटलतीफी से स्नातक स्तर के कई बच्चे कल्याण विभाग द्वारा आयोजित स्कॉलरशिप योजना का लाभ लेने से वंचित रह गये. कल्याण विभाग द्वारा इस बार 17 नवंबर तक ही अंतिम तिथि रखी गयी. इस वजह से गोसनर से लेकर कई कॉलेजों के विद्यार्थी इस सुविधा से वंचित रह गये.

रांची विवि ने तो रिजल्ट जारी कर दिया था, लेकिन मार्क्स शीट जारी नहीं होने के कारण फार्म समय के पहले जमा नहीं हो पाया. इसे कल्याण विभाग और रांची विवि में से किसकी गलती कहा जाये, दोनों ही अपनी-अपनी जगह सही हैं, पर गरीब बच्चों का तो मौका हाथ से निकल गया. रघुवर सरकार का इन सब बातों पर ध्यान आकर्षित कराना चाहती हूं कि बच्चों के बारे में सोचें और कोई उचित कदम उठाये, ताकि गरीब बच्चे स्कॉलरशिप योजना का लाभ ले सके.

मंजू लता सिंह, कोकर

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola