कैसे सुधरेगी शिक्षा व्यवस्था

Updated at : 27 Nov 2017 9:07 AM (IST)
विज्ञापन
कैसे सुधरेगी शिक्षा व्यवस्था

हमारे राज्य झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के क्षेत्र में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है बल्कि स्थिति पहले से भी बदतर हुई है. गांव के स्कूल के छात्रों से कोई भी यौगिक का सूत्र पूछेंगे, तो वे नहीं बता पाएंगे. अंग्रेजी में कोई वाक्य बनाने कहेंगे, तो उनका मुंह ही नहीं खुलेगा. हम […]

विज्ञापन
हमारे राज्य झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के क्षेत्र में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है बल्कि स्थिति पहले से भी बदतर हुई है. गांव के स्कूल के छात्रों से कोई भी यौगिक का सूत्र पूछेंगे, तो वे नहीं बता पाएंगे.

अंग्रेजी में कोई वाक्य बनाने कहेंगे, तो उनका मुंह ही नहीं खुलेगा. हम यह कह सकते हैं कि बच्चे साक्षर हो रहे हैं ना की शिक्षित. अब यह किसका गलती है? यह तो विद्यालयों में जाने से पता चलेगा. ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षकों की भी मनमानी होती है.

उन विद्यालयों का कभी निरीक्षण भी नहीं होता है. हम सब लोगों को सोचना चाहिए कि ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में जो शिक्षा दी जा रही है क्या वह साक्षर करने के लिए है या बच्चों को सही मायने में शिक्षित करने के लिए है? इसमें सुधार के लिए सरकार को पहल करनी चाहिए.

रवींद्र मुंडा, इमेल से
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola