गृह जिले में हो स्थानांतरण
Updated at : 19 Sep 2017 6:55 AM (IST)
विज्ञापन

झारखंड में प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति हेतु 2015 तथा 2016 में बहुत ही ज्यादा संख्या में प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति की गयी. इस नियुक्ति में लगभग 6000 प्राथमिक शिक्षक गृह जिले में नियुक्त न होकर अन्य जिलों में नियुक्त हो गये, जबकि प्राथमिक शिक्षक का पद जिला स्तर का है. दूसरे जिले में […]
विज्ञापन
झारखंड में प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति हेतु 2015 तथा 2016 में बहुत ही ज्यादा संख्या में प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति की गयी. इस नियुक्ति में लगभग 6000 प्राथमिक शिक्षक गृह जिले में नियुक्त न होकर अन्य जिलों में नियुक्त हो गये, जबकि प्राथमिक शिक्षक का पद जिला स्तर का है.
दूसरे जिले में नियुक्त होने के कारण शिक्षकों को हमेशा घर परिवार की चिंता लगी रहती है जिससे शिक्षक तन-मन से अपने विद्यालय के बच्चों को समय नहीं दे पा रहे है. प्राथमिक शिक्षकों को एक बार सामूहिक रूप से गृह जिला में स्थानांतरण किया जाये ताकि शिक्षक पूरे तन-मन से अपनी सेवा दे सकें और झारखंड को विकास की राह पर ले जाने में अपनी भागीदारी निभा सकें.
पुरुषोत्तम कुमार शुक्ल, लोहरदगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




