गांव-गांव में दिखायी जाये फिल्म
Updated at : 15 Aug 2017 6:29 AM (IST)
विज्ञापन

शहरों में चल रही फिल्म ‘टॉयलेट एक प्रेमकथा’ सार्थक और सशक्त फिल्म है. इसमें महिलाओं के खुले में शौच और उससे उपजी समस्याओं को रोचक और प्रभावी ढंग से उठाया गया है. इसके लिए फिल्म के निर्माता निर्देशक बधाई के पात्र हैं. परंपरा एवं संस्कृति के नाम पर गलत के साथ समझौता करने पर प्रश्न […]
विज्ञापन
शहरों में चल रही फिल्म ‘टॉयलेट एक प्रेमकथा’ सार्थक और सशक्त फिल्म है. इसमें महिलाओं के खुले में शौच और उससे उपजी समस्याओं को रोचक और प्रभावी ढंग से उठाया गया है. इसके लिए फिल्म के निर्माता निर्देशक बधाई के पात्र हैं.
परंपरा एवं संस्कृति के नाम पर गलत के साथ समझौता करने पर प्रश्न उठाया गया है. इस फिल्म को आम जन तक पहुंचाने के लिए वैसे तो अमिताभ और विद्या बालन प्रयासरत हैं, पर जनसंपर्क विभाग द्वारा इस फिल्म को गांव-गांव में दिखाया जाना चाहिए. इसे टैक्स फ्री करना भी जरुरी है. नेताओं और प्रशासकों को इसे जरूर देखना चाहिए. इस फिल्म का व्यापक पैमाने पर प्रचार-प्रसार स्वच्छ भारत के अभियान को बहुत दूर तक ले जा सकता है.
डॉ उषा किरण, रांची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




