खुद के चुने नेता पर आरोप न लगाएं

हमारे देश की जनता कितनी समझदार है, इस बात का सही अंदाजा इसी बात से लग जाता है कि चुनाव के समय तो ये लोग अपना बेशकीमती वोट बेच देते हैं. कभी शराब, कभी टीवी, कभी साड़ी, तो कभी लैपटॉप के लिए. यही नहीं, वोट देने से पहले वे बजाय यह देखने के कि कौन-सा […]
हमारे देश की जनता कितनी समझदार है, इस बात का सही अंदाजा इसी बात से लग जाता है कि चुनाव के समय तो ये लोग अपना बेशकीमती वोट बेच देते हैं. कभी शराब, कभी टीवी, कभी साड़ी, तो कभी लैपटॉप के लिए. यही नहीं, वोट देने से पहले वे बजाय यह देखने के कि कौन-सा उम्मीदवार कर्मठ और साफ छवि का है, वे यह देखते हैं कि कौन-सा उम्मीदवार उनकी जाति, उनके क्षेत्र का है.
अगर समाज के अशिक्षित लोग ही ऐसा करें तो समझ में भी आता है, लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि इसी आंधी दौड़ में पढ़े-लिखे लोग भी शामिल हो जाते हैं. बाद में यही लोग कहते फिरते हैं कि महंगाई बढ़ गयी, नेता यह नहीं करते, नेता वह नहीं करते. ऐसे लोगों को अपने चुने हुए नेता पर ऐसे आरोप लगाने का कोई अधिकार नहीं है. अब समय है जागने का, जागो जनता जागो.
।। राकेश कुमार गिरि ।।
ई-मेल से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










