बुद्धिजीवी नेतृत्व की जरूरत

Published at :26 Mar 2014 9:31 AM (IST)
विज्ञापन
बुद्धिजीवी नेतृत्व की जरूरत

प्रजातंत्र में सबको अपना राजनीतिक भविष्य चुनने का अधिकार होता है. सही प्रतिनिधित्व का चुनाव करना हमारा कर्तव्य बनता है. प्रजातंत्र को सफल बनाने के लिए बृद्धिजीवियों को आगे बढ़ कर चुनावों में भाग लेना चाहिए और देश का शासन चलाने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए. भारत देश हम सभी का है जिसकी बागडोर हमारे […]

विज्ञापन

प्रजातंत्र में सबको अपना राजनीतिक भविष्य चुनने का अधिकार होता है. सही प्रतिनिधित्व का चुनाव करना हमारा कर्तव्य बनता है. प्रजातंत्र को सफल बनाने के लिए बृद्धिजीवियों को आगे बढ़ कर चुनावों में भाग लेना चाहिए और देश का शासन चलाने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए.

भारत देश हम सभी का है जिसकी बागडोर हमारे हाथों में है, हमारी सोच पर है. अत: सही सोच, प्रगतिशील विचार, जातिवाद से ऊपर उठ कर केवल विकास पर जोर देनेवाले नेता हमें चाहिए. प्रजातंत्र को सफल बनाने के लिए उच्च विचार वाले युवा सामने आये, तभी सही नेता का चुनाव हो सकेगा. भ्रष्टाचार जैसी समस्या हमारे देश में अपनी जड़ें जमा चुकी हैं. जब देश का हर आदमी अपना काम नीतिपूर्वक करेगा तो भ्रष्टाचार पर काबू पाया जा सकेगा और यह तभी संभव है जब सबका पेट भरा होगा.

।। प्रीति रजवार ।।

रांची

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola