आचार संहिता का मजाक उड़ाते नेता

खबरों के अनुसार, आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में अब तक सैकड़ों केस दर्ज हो चुके हैं. इसे देख कर ऐसा माना जा सकता है कि जब सत्ता में आने से पहले कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ायी जा सकती हैं, तो सत्ता में आने के बाद क्या गारंटी है कि वे कानून-व्यवस्था को सही रूप […]
खबरों के अनुसार, आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में अब तक सैकड़ों केस दर्ज हो चुके हैं. इसे देख कर ऐसा माना जा सकता है कि जब सत्ता में आने से पहले कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ायी जा सकती हैं, तो सत्ता में आने के बाद क्या गारंटी है कि वे कानून-व्यवस्था को सही रूप दे पायेंगे? ऐसा लगता है कि हमारे नेताओं का मन बढ़ गया है.
इसी का परिणाम है कि जिसके मन में जो आये, बोल देना है. जो मन में आये, कर देना है. एक समय था कि किसी आदमी ने गलत काम किया या कोई किसी को गलत बात बोला, तो पूरे गांव के लोग उसका विरोध किया करते थे, लेकिन आज समय के साथ-साथ आदमी का मन भी बदल गया है. अभी के दौर में अगर कोई सच बोलता है तो सभी गांव वाले उसका विरोध करते हैं. मुङो लगता है कि अब समय आ गया है, इसका विकल्प ढूंढ़ना होगा.
महावीर साहू, ई-मेल से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










