लोकतंत्र के लिए खतरा

Updated at : 07 Jun 2017 6:24 AM (IST)
विज्ञापन
लोकतंत्र के लिए खतरा

एनडीटीवी के सह संस्थापक के आवास पर सीबीआई के छापे का मतलब क्या है? यह सच बोलने की सजा ही है. निष्पक्ष विचार लोगों तक पहुंचाने का खामियाज़ा है. इस तरह की सजा हर प्रश्नकर्ता को दिया जा रहा है, क्योंकि अभी हाल ही में, टीवी डिबेट में, बीजेपी प्रवक्ता और प्रस्तुतकर्ता के बीच बहस […]

विज्ञापन

एनडीटीवी के सह संस्थापक के आवास पर सीबीआई के छापे का मतलब क्या है? यह सच बोलने की सजा ही है. निष्पक्ष विचार लोगों तक पहुंचाने का खामियाज़ा है. इस तरह की सजा हर प्रश्नकर्ता को दिया जा रहा है, क्योंकि अभी हाल ही में, टीवी डिबेट में, बीजेपी प्रवक्ता और प्रस्तुतकर्ता के बीच बहस हो गयी थी, जिसमें बीजेपी प्रवक्ता ने एनडीटीवी पर बीजेपी के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया.

इस पर एंकर ने उनसे अनुरोध किया कि वह या तो माफी मांगे नहीं तो शो छोड़ कर चले जाएं. इससे पहले भी इसके एक वरिष्ठ पत्रकार की निष्पक्ष पेशकश से नाराजगी थी. पहले भी इस चैनल को एक दिन के लिए बंद करने का आदेश दिया जा चुका है. यह दर्शाता है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को यह सरकार कुचलने को आतुर है.

जंग बहादुर सिंह, गोलपहाड़ी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola