WORLD CUP: पहली बार सेमीफाइनल हारा ऑस्ट्रेलिया, 27 साल बाद फाइनल में पहुंचा इंग्लैंड

इंग्लैंड ने गुरुवार को पांच बार के क्रिकेट चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया को दूसरे सेमीफाइनल मैच में आठ विकटों से हरा दिया. इस जीत के साथ ही आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 के फाइनल में जगह बना ली है. फाइनल में रविवार को इंग्लैंड का सामना न्यूजीलैंड से होगा. इस वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में जीत किसी भी […]
इंग्लैंड ने गुरुवार को पांच बार के क्रिकेट चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया को दूसरे सेमीफाइनल मैच में आठ विकटों से हरा दिया. इस जीत के साथ ही आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 के फाइनल में जगह बना ली है. फाइनल में रविवार को इंग्लैंड का सामना न्यूजीलैंड से होगा. इस वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में जीत किसी भी टीम की हो लेकिन दुनिया को नया वर्ल्ड कप चैम्पियन मिलेगा. क्योंकि इससे पहले न तो इंग्लैंड की टीम और न ही न्यूजीलैंड, दोनों में से कोई भी टीम अभी तक वर्ल्ड कप नहीं जीत पायी है.
न्यूजीलैंड को हराकर इंग्लैंड ने 27 साल बाद वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनायी है. इंग्लैंड की टीम चौथी बार फाइनल में पहुंची है. इंग्लैंड ने आखिरी बार 1992 में फाइनल खेला था जहां वो पाकिस्तान से हार गयी थी. उससे पहले वो 1987 और 1979 में फाइनल में पहुंची थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










