चलती बस में 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपित को भीड़ ने जमकर पीटा, उसके बाद…

Updated:
विज्ञापन
चलती बस में 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपित को भीड़ ने जमकर पीटा, उसके बाद…

सीवान : बिहारमें शनिवार को सिसवन से सीवान आ रही बस में एक मनचले युवक ने चलती बस में एक5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर दिया. घटना की जानकारी बस में सफर कर रहें यात्रियों को तब हुई जब खून से लथपथ बच्ची ने शोर मचाना शुरू किया. जिसकेबाद बस में सफर कर […]

विज्ञापन

सीवान : बिहारमें शनिवार को सिसवन से सीवान आ रही बस में एक मनचले युवक ने चलती बस में एक5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर दिया. घटना की जानकारी बस में सफर कर रहें यात्रियों को तब हुई जब खून से लथपथ बच्ची ने शोर मचाना शुरू किया. जिसकेबाद बस में सफर कर रहें यात्रियों ने पहले बस रुकवाया. फिर दुष्कर्मी को बस से उतारकर जमकर पीटाई की. सूचना मिलते ही चैनपुर पुलिस मौके पर पहुंची तथा आरोपी दुष्कर्मी को गिरफ्तार किया.

पकड़े गये दुष्कर्मी का नाम मुंशी राय है, जो गोपालगंज जिले के उचकागांव थाने के बरारी जगदीश गांव निवासी स्व. लखराज राय का पुत्र है. घटना के संबंध में बच्ची की मां ने बताया कि वह अपनी पुत्री को डॉक्टर से दिखाने के लिए बस से सिसवन से सीवान ला रही थी. बस में काफी भीड़ थी. जगह नहीं होने पर बस में सवार कर रहे आरोपी दुष्कर्मी ने मेरी बच्ची को अपनी गोद में बैठा लिया. जब बस चांदपुर तिलौता गांव के समीप पहुंची तो बच्ची जोर से रोने लगी. हमने उसे जाकर देखा तो उसका कपड़ा खून से लथपथ था. उसने बताया कि जिस व्यक्ति ने उसे अपनी गोद में बैठाया था उसने उसके साथ गलत किया है.

चैनपुर ओपी थाने की पुलिस ने बच्ची व गिरफ्तार आरोपित को महिला थाने की पुलिस को सौंप दिया. महिला थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी एवं बच्ची दोनों का मेडिकल जांच कराया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन